Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न

छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
(फोटो)

रांची के बीआईटी मेसरा लालपुर में वीपीए सोसायटी द्वारा “डिकोड एरिना” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने इशारों के माध्यम से फिल्मों और गीतों की पहचान कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में नई और पुरानी फिल्मों का मिश्रण देखने को मिला, जिससे युवाओं में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और आयोजन की सराहना की गई।

रांची: बी आई टी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में वी पी ए सोसायटी के द्वारा कार्यक्रम डिकोड एरिना के तहत मनोरंजन और उत्साह सस्पेंस से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इसारो ही इसारो में फिल्मों के नाम और गीतों के बोल की पहचान करनी थी। इसमे नई पीढ़ी और पुरानी पीढी के फिल्में को शामिल किया गया जो प्रतिभागियों के लिए बहुत ही उत्साहित करता रहा युवाओं ने हम आपजे है कौन, 21 तोपो की सलामी छिछोरे, पिंटो को गुस्सा क्यो आता हैं जैसे फिल्मों के नाम और डायलॉग की पहचान करने का कठिन कार्य था लेकिन आज के युवा पीढ़ी इस कठिन प्रश्नों का भी उत्तर सेकेंडो में दे दिया और पुरुस्कार जीते।

इससे पहले आयोजन की शुरुआत प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया उन्होंने इस आयोजन के लिए सोसायटी की सराहना करते हुए कहा की बच्चों को इतनी पुरानी फिल्मों और गानों को याद करना और समझने की जो शक्ति दिखाई दिया वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। सोसायटी की संयोजक डॉ अमृता प्रियम ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने वाले सभी सदस्यों की  सराहना करते हुए पुरानी परंपरा को जीवंत रूप देने के बधाई दिया 

इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ संजय कुमार, डॉ शोमित्रो चक्रवर्ती, डॉक्टर महुवा बनर्जी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। डॉक्टर आशुतोष मिश्र, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, राणा मिश्रा, उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में आयोजन समिति की शिवांगी, सृष्टि, अभिलाषा, संचिता, राजवीर सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

 

Read More.. Starlink in India: क्या भारत में बदलने वाला है इंटरनेट का खेल? मेघालय से शुरू हो रहा बड़ा सैटेलाइट प्लान

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित
Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी
Hazaribagh News: बड़ी कार्रवाई: ACB ने दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Hazaribagh News: फिल्मी अंदाज में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर