Hazaribagh News: रामनवमी पर अखंड कीर्तन का भव्य समापन, क्षेत्र में फैली सुख-शांति की छाया
भक्तिमय वातावरण में पूरे दिन चला कीर्तन और भजन
इचाक प्रखंड के हदारी-चपरख में रामनवमी के अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
Hazaribagh News: इचाक प्रखंड अंतर्गत ग्राम हदारी-चपरख स्थित देवी मंडा में रामनवमी के पावन अवसर पर सप्तमी तिथि के दिन 24 घंटे का अखंड कीर्तन का सफलतापूर्वक विसर्जन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करना था।
ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस अखंड कीर्तन में हदारी-चपरख सहित पूरे प्रखंड के लोगों की भलाई के लिए भक्ति भाव से कीर्तन किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस आयोजन में मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद मेहता, प्रदीप कुमार मेहता, नरेश प्रसाद मेहता, दिगम्बर कुमार मेहता, सुरेंद्र मेहता, भोला महतो, शिव शंकर पांडे, बंगाली महतो, चंद्रदेव मेहता, जागेश्वर मेहता, मदन मेहता, रघुनंदन मेहता, रामफल मेहता, रघु महतो, कुंदन मेहता, तरुण देवी, सुमित्रा देवी, उषा देवी, पार्वती देवी, सीता देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
