Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी रहे मुख्य अतिथि
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी रहे मुख्य अतिथि
महेशपुर: प्रखंड के शिवरामपुर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। “सधीन साकवा आड़ाङ” नामक इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रार्थना और संदेशों के माध्यम से आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। समापन अवसर पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी विशेष रूप से शामिल हुईं। दोनों अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं स्वागत गीत के साथ भव्य स्वागत किया गया।

तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मगुरुओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों को सत्य, प्रेम और सेवा का संदेश दिया। समापन के अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर धर्मगुरु सुशील मरांडी, मार्टिन हांसदा, संचालक सिफानोइल सोरेन,राजु मुर्मू, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, बेंजामिन हेंब्रम, फेनी हेंब्रम, हरेंद्र मुर्मू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
