Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप

कार्यालय अनुशासन और ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की जमीनी हकीकत

Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
(फोटो)

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और ऑपरेटरों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। DC ने उपस्थिति पंजी, कैश बुक और पत्राचार अभिलेखों की भी जांच की तथा कार्यपालक अभियंता को कंट्रोल रूम को पूरी तरह सुचारू करने का आदेश दिया।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निदान हेतु संचालित नियंत्रण कक्ष की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रमंडल संख्या-1 एवं 2 की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया तथा कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य अनुशासन की जांच की गई। इसके अतिरिक्त कैश बुक रजिस्टर, पत्राचार से संबंधित निर्गत पंजी का भी निरीक्षण कर अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया। उपायुक्त द्वारा कंट्रोल रूम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। 

इस दौरान नियंत्रण कक्ष में कार्यरत ऑपरेटरों से उनके दायित्वों एवं दैनिक कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें आमजनों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि पेयजल संबंधी नियंत्रण कक्ष को यथाशीघ्र पूर्ण रूप से सुचारू किया जाए, ताकि ग्रीष्म ऋतु में उत्पन्न होने वाली जल समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन से संबंधित प्रतिदिन का विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में संधारित किया जाए तथा इसकी सतत निगरानी की जाए।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान