Sahebganj News: ऊमरवैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

मुनेश्वर राष्ट्रीय संरक्षक व सुनील राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए

Sahebganj News: ऊमरवैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
(फोटो)

सूरत (गुजरात) में आयोजित ऊमरवैश्य समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से हजारों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और OBC की केंद्रीय सूची में शामिल होने की मांग को मजबूती से उठाना था। अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें रमेशचंद्र ऊमरवैश्य को अध्यक्ष और साहिबगंज के मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय संरक्षक व सुनील कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। समाज ने जाति जनगणना में सक्रिय भागीदारी और अपनी मांगों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।

साहिबगंज: गुजरात के सूरत शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से ऊमरवैश्य समाज के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित करना और ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए मांग प्रस्तुत करना था। अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रमेशचंद्र ऊमरवैश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रंजीत मोदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संतोष कुमार साह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार ऊमरवैश्य राष्ट्रीय महामंत्री, और हरिकेश कुमार उर्फ पप्पू राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं, साहिबगंज के मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता उर्फ मुनीलाल मोदी को राष्ट्रीय संरक्षक और सुनील कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया।

अधिवेशन में समाज के लोगों ने एकजुटता का संकल्प लिया और ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जाति जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भी आह्वान किया, ताकि समाज की वास्तविक संख्या और स्थिति का सही आकलन हो सके। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदा

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी