Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए ऑक्सीजन प्लांट के आदेश

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा
(फ़ोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने बरकट्ठा प्रखंड का विस्तृत दौरा कर अनुमंडलीय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध सूर्यकुंड को आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पाताल सूर्य धाम को पर्यटन विभाग की 'सी' श्रेणी में शामिल कराने का निर्देश दिया।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने आज 16 मई को बरकट्ठा प्रखंड का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने बरही मार्ग पर संचालित अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों से संवाद कर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की संख्या एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी काउंटर की संख्या बढ़ाने तथा महिला, पुरुष, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग काउंटर संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रसव कक्ष एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत की आवश्यकता बताई गई, जिस पर उपायुक्त ने इसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरकट्ठा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आयुष्मान कार्ड केंद्र, डेंटल वार्ड, पैथोलॉजी, फायर अलार्म, प्रस्तुति कक्ष एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की। आयुष्मान कक्ष की व्यवस्था से संतुष्ट होते हुए उन्होंने सदर अस्पताल में भी इसी तर्ज पर आयुष्मान कक्ष विकसित करने का निर्देश दिया।

बरकट्ठा प्रखंड स्थित सूर्य कुंड का भ्रमण

भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड स्थित प्रसिद्ध सूर्यकुंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्षेत्र में सैलानियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए गर्म कुंड से निकलने वाले जल के समुचित उपयोग हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा कुंड परिसर में फैली गंदगी की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: झामुमो के सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

उपायुक्त ने कहा कि यह स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पर्यटन की दृष्टि से आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने परिसर में ओपन जिम की स्थापना, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा पर्यटकों के ठहरने हेतु निर्मित कॉटेज में जिला परिषद द्वारा दो वीआईपी कक्ष सोलर आधारित वैकल्पिक व्यवस्था के साथ विकसित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बरकट्ठा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित पाताल सूर्य धाम का निरीक्षण कर इस स्थल को पर्यटन विभाग में ‘सी’ श्रेणी में अधिसूचित कराने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग के खिलाफ शिकंजा, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

प्रखंड भ्रमण के दौरान उपायुक्त एक घर में भी रुके, जहां उन्होंने नल-जल योजना एवं घरेलू विद्युत मीटर की जांच की तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने अंत में बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय में सभी कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए कार्य करने का स्पष्ट निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, बरही एसडीओ जोहन टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बरही एवं बरकट्ठा मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा