कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय के आदेश पर दोनों को धनबाद मंडल कारा भेजा गया

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
(फ़ोटो)

धनबाद के कतरास थाना अंतर्गत छाताबाद कैलूडीह मैदान गोलीकांड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नामजद आरोपियों विक्रम यादव और कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में दोनों को धनबाद जेल भेज दिया गया है।

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद कैलूडीह मैदान में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।

कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कतरास थाना कांड संख्या 152/26 में दर्ज मामले के तहत नामजद अभियुक्त विक्रम यादव (38) एवं कन्हैया यादव (31), दोनों निवासी आकाश किनारी बस्ती, कतरास को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा धनबाद भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि गोलीकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 28 मई को छाताबाद कैलूडीह मैदान में हुई फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल