Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा

समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
(फ़ोटो)

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने लेआउट मैपिंग और हाउस लिस्टिंग कार्यों में पारदर्शिता, शुद्धता और समय सीमा का पालन करने का कड़ा निर्देश दिया।

देवघर: जिले में जनगणना 2027 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की। इस दौरान नगर निगम, नगर परिषद और विभिन्न प्रखंडों में जनगणना से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित क्षेत्रों में जाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आंकड़े और सूचनाएं सही तरीके से दर्ज हों। 

समीक्षा के दौरान लेआउट मैपिंग और हाउस लिस्टिंग कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी चार्ज पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का स्वयं स्थल निरीक्षण कर सत्यापन करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य की गुणवत्ता और सटीकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी से किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी को समय रहते दूर किया जा सकेगा। 

उपायुक्त ने जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को भी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में नगर आयुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी नगर निगम, अपर समाहर्ता, देवघर और मधुपुर के अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी, सभी चार्ज जनगणना पदाधिकारी, अपर जनगणना पदाधिकारी, राज्य स्तरीय नोडल जनगणना पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: डीसी-एसपी ने तैयारियों का किया संयुक्त निरीक्षण, समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिस यूनिवर्स झारखण्ड दीपाली रिया ने की शिष्टाचार मुलाकात, मिला आशीर्वाद
Dumka News: सचिव चंचला सोनी की उपस्थिति में किशोरियों को बांटे गए नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन पैड