विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
विधायक प्रदीप प्रसाद जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए।

हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और जनहित से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे। विधायक ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर विधायक से मिले।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने को कहा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक जनसेवा कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि वे सदैव अपने क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़े हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान