श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेते देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से बाबा मंदिर परिसर और मेला रूटलाइन का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं की समीक्षा की।

देवघर:  राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 27 जुलाई 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से बाबा मंदिर प्रांगण समेत पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का धरातलीय आकलन करना था। इस दौरान उपायुक्त और एसपी ने खिजुरिया, रांगा मोड़, दर्शनिया मोड़, शिवगंगा, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, बीएड कॉलेज और बरमसिया-नंदन पहाड़ रूटलाइन का भी जायजा लिया।

अधिकारियों ने कांवरियों के पैदल मार्ग, साफ-सफाई, शौचालय, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और होल्डिंग प्वाइंट्स की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मेला तैयारियों या श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम, संबंधित अधिकारी और कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा