श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के तहत देवघर नगर निगम ने निगम क्षेत्र में विशेष बुल कैचिंग अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर आवारा पशुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है, ताकि मेला अवधि में सड़क दुर्घटनाओं और यातायात बाधाओं से बचा जा सके। निगम पहले से ही स्नेह एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान भी चला रहा है।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद है। नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला भेजने का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में सोमवार से विशेष बुल कैचिंग ड्राइव की शुरुआत की गई।
अभियान का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली यातायात बाधाओं को दूर करना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। नगर निगम की टीम द्वारा आवारा पशुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़कर गौशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


