ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को 55 करोड़ का भुगतान, भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने उठाए सवाल

फर्जी बैंक गारंटी मामले में उच्च स्तरीय जांच मांग

ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को 55 करोड़ का भुगतान, भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने उठाए सवाल
(प्रेस वार्ता में अजय साह)

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता कर झारखंड सरकार के कौशल विकास मिशन सोसाइटी पर 55 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नियम ताक पर रखकर ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को सूची से हटाकर करोड़ों का भुगतान किया गया और फिर दोबारा काली सूची में डाल दिया गया।

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता कर झारखंड सरकार के कौशल विकास मिशन सोसाइटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय ने कहा कि सरकार ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ब्लैकलिस्ट की सूची से हटाकर करोड़ों रुपए का भुगतान कर वापस से ब्लैकलिस्ट की सूची में डाल दिया।

दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए अजय ने कहा कि अगस्त 2024 को तत्कालीन मिशन निदेशक ने स्किल डेवलपमेंट की छह कंपनियों को फ़र्ज़ी बैंक गारंटी देने का दोषी पाया तथा अगस्त 2026 तक इनको ब्लैकलिस्ट कर दिया। परंतु वर्तमान मिशन डायरेक्टर शैलेंद्र लाल ने तमाम नियम क़ानून को ताक में रख कर अक्टूबर 2024 में ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को काली सूची से बाहर कर “लोकहित” में भुगतान करने का आदेश पारित कर दिया। इस दौरान स्किल डेवलपमेंट के नाम पर विभाग द्वारा लगभग 55 करोड़ का भुगतान भी किया गया।

अजय ने आगे बताया कि अगस्त 2025 में फ़र्ज़ी बैंक गारंटी मामले में विनय चौबे के जेल जाने के बाद शैलेंद्र लाल ने वापस से कंपनियों को काली सूची में डाल दिया। यानी कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों की दस महीने के लिए सूची से बाहर निकाल कर करोड़ों का भुगतान किया गया और वापस से काली सूची में डाल दिया गया। अजय ने आगे कहा कि सभी ब्लैकलिस्टेड कंपनियों की काली सूची का समय अगस्त 2026 में समाप्त हो रहा है और वापस से इन्ही कंपनियों को सरकार द्वारा मोटी रकम
देने की तैयारी है।

अजय ने आगे बताया कि एक विभाग में सचिव विनय चौबे को जब फ़र्ज़ी बैंक गारंटी के नाम पर जेल में डाल दिया गया तो श्रम विभाग के सचिव अब तक कैसे बाहर है? अजय ने यह भी आरोप लगाया कि शैलेंद्र लाल , राजन श्रीवास्तव और विश्वरूप ठाकुर इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड हैं और इन्हें सीएमओ के प्रभावशाली व्यक्ति का सरंक्षण प्राप्त है। भाजपा ने इस पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की माँग के साथ साथ यह भी माँग की है कि श्रम विभाग के वर्तमान सचिव और पूर्व सचिव पर भी विनय चौबे की तरह केस दर्ज होना चाहिए। इस मौके पर मीडिया सह प्रभारी सतीश सिन्हा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा का 72वां स्थापना दिवस: लालपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान ने साझा की जानकारियां

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़