वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां

10 दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
(वाहन की चाबी सौंपते मंत्री)

पलामू समाहरणालय में आयोजित सीएसआर कार्यक्रम के दौरान राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा 10 दिव्यांगजनों के बीच आईडीबीआई बैंक के सहयोग से पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहनों का वितरण किया गया।

पलामू: समाहरणालय परिसर में बुधवार को आईडीबीआई बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष समारोह में जिले के 10 दिव्यांगजनों के बीच पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहनों का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर तथा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लाभुकों को वाहन की चाबियां सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए कुछ सार्थक करने की उनकी लंबे समय से इच्छा रही है और आईडीबीआई बैंक ने इसमें सहयोग कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

उन्होंने बैंक के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन वाहनों के माध्यम से लाभुकों की आवाजाही सुगम होगी, वे अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे तथा रोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही समावेशी विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: नौडीहा पुलिस की तत्परता से गर्भवती महिला सुरक्षित अस्पताल पहुंची, पीसीआर वाहन बना जीवनरक्षक

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री के नेतृत्व एवं आईडीबीआई बैंक के सहयोग से यह अत्यंत सराहनीय पहल की गई है। जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें: पलामू में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंच सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक रांची रीजन के जीएम ऋषि गुप्ता, एजीएम अनुज सहाय, डालटनगंज शाखा प्रमुख संजीव कुमार यादव एवं टीएसएम पंकज कुमार सहित अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक,एनडीसी नीरज कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने वाहन प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार, जिला प्रशासन एवं आईडीबीआई बैंक के प्रति आभार जताया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़