Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
संदिग्ध कॉल और संदेशों से सावधान रहने की हिदायत
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव की संजली मरांडी के बैंक खाते से जालसाजों ने दो किस्तों में ₹10,250 उड़ा लिए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाकुड़: थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव निवासी संजली मरांडी के बैंक खाते से कथित रूप से दो किस्तों में कुल 10,250 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 54/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बैंक खाते से हुई निकासी के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

