PakurNews
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ प्रखंड के तलवा में जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डी-लिस्टिंग और अनुच्छेद 342 में संशोधन की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। प्रांत संयोजक सुलेमान शंकर मुर्मू ने बताया कि समाज को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में 'ग्राम देवदर्शन' अभियान चलाया जाएगा। Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ प्रखंड के सुंदरपुर गांव में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा की सीमा निर्धारण एवं सत्यापन हेतु बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुराने पंचायत भवन को ग्राम सभा कार्यालय घोषित किया और लक्ष्मी देवी को सहायक सचिव व गौरव दत्ता को कोषाध्यक्ष चुनकर स्वशासन को सशक्त बनाया। Pakur News: सिविल सर्जन ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Published On
By Anjali Sinha
सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सीएचसी पाकुड़िया का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, ओटी और वार्डों की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को ससमय ड्यूटी, स्वच्छता और मरीजों से बेहतर व्यवहार का निर्देश देते हुए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने की बात कही। Pakur News: अवैध लॉटरी कारोबार की तेज हुई चर्चा, पुलिस-प्रशासन की जांच पर टिकी निगाहें
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़, सोनाजोड़ी और हिरणपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध लॉटरी कारोबार संचालित होने की चर्चाओं से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने दिहाड़ी मजदूरों की कमाई सुरक्षित करने के लिए पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की है। Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डालसा सभागार में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके संवैधानिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Published On
By Anjali Sinha
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में SIR 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। 22 व 23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जबकि मैपिंग विसंगतियों की सुनवाई 24 अगस्त से स्थानीय पंचायत भवनों में होगी। Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ समाहरणालय में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर मृत सरकारी सेवकों के चार आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उपायुक्त ने नव नियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए पूरी ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना से काम करने की अपील की। Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ स्थित CMTC परिसर में विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का शिलान्यास किया, जिससे स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके। इसके पश्चात उन्होंने 'सखी संवाद' कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भरोसा दिया। Pakur News: अंबाजोड़ा में दामिन पहल के तहत बाल संरक्षण पर आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यक्रम
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ के अंबाजोड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में झारखंड विकास परिषद की "दामिन पहल" परियोजना के तहत बाल संरक्षण संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायत, SHG, आंगनबाड़ी और धार्मिक गुरुओं ने बाल विवाह, मानव तस्करी व बाल श्रम रोकने तथा 1098 हेल्पलाइन का उपयोग करने का संकल्प लिया। Pakur News: विधायक निसात आलम ने रघुनाथपुर सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का किया शिलान्यास
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ के उदयनारायणपुर पंचायत स्थित रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन परिसर में विधायक निसात आलम ने कंट्रोल रूम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे आसपास के शाहबाजपुर, लखनपुर, सीतापहाड़ी समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति की निगरानी और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ के धनुष पूजा स्थित पार्टी कार्यालय में झामुमो की बैठक आयोजित हुई, जिसमें केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। राजमहल सांसद विजय हांसदा और जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
राजमहल सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ परिसदन में आम जनता व झामुमो कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बिजली, पानी, सड़क और पेंशन से जुड़ी जनसमस्याएं सुनीं। सांसद ने मौके से ही विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का त्वरित एवं धरातलीय समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 