Pakur News: सिविल सर्जन ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत

Pakur News: सिविल सर्जन ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
(पाकुड़िया सीएचसी औचक निरीक्षण)

सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सीएचसी पाकुड़िया का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, ओटी और वार्डों की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को ससमय ड्यूटी, स्वच्छता और मरीजों से बेहतर व्यवहार का निर्देश देते हुए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने की बात कही।

पाकुड़िया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया का शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

सिविल सर्जन ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), प्रयोगशाला, दवा केंद्र, पुरुष वार्ड तथा प्रसूति गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Jharkhand Govt Ad
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ बेहतर व्यवहार करने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहज तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

सिविल सर्जन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखने तथा मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम