Giridih News: देशभर के कलाकारों का गिरिडीह में जुटान, अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता 4 सितंबर से

द रंग संस्था के बैनर तले 4 से 6 सितंबर तक सवेरा सिनेमा हॉल में होगा आयोजन

Giridih News: देशभर के कलाकारों का गिरिडीह में जुटान, अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता 4 सितंबर से
गिरिडीह में 4 से 6 सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता की जानकारी देते द रंग संस्था के पदाधिकारी।

गिरिडीह में कला और संस्कृति का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। द रंग संस्था के बैनर तले 4 से 6 सितंबर तक अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के 15 से अधिक राज्यों के कलाकारों और टीमों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने पंचायत कैफे परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।

गिरिडीह: द रंग संस्था के बैनर तले 4 से 6 सितंबर तक गिरिडीह में अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के 15 से अधिक राज्यों के कलाकारों के शिरकत करने की संभावना है। आयोजन समिति के सदस्यों ने इस बात की जानकारी संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी।

पंचायत कैफे परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए द रंग संस्था की अध्यक्ष श्रुति सिन्हा व सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि गिरिडीह में अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अभी तक झारखंड समेत महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उतर प्रदेश, उड़ीसा, आसाम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की कई टीमों ने प्रतियोगिता में शामिल होने की सहमति भेज दी है, जबकि 15 से अधिक टीमों ने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।  

Jharkhand Govt Ad
तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता सवेरा सिनेमा हॉल में प्रत्येक दिन सुबह दस बजे से रात दस बजे तक आयोजित होगा। पदाधिकारियों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में गिरिडीह वासियों से सहयोग की अपील की है। मौके पर संरक्षक अरविंद कुमार, रवि रंजन, सहयोगकर्ता आकाश कुमार,रोशन कुमार, सिया कुमारी, रिया मंडल, रिया सिंह राजपूत समेत द रंग संस्था से जुड़े कई कलाकार उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए
Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां
Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
मुजफ्फरपुर से अब सीधे साहिबगंज, होगा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Jharkhand Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल
अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश
Giridih News: नईटांड से 135 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज रवाना, पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक
दमनकारी है झारखंड सरकार, लोकतांत्रिक आंदोलन भी झारखंड में अपराध है क्या: आदित्य साहू
Giridih News: देशभर के कलाकारों का गिरिडीह में जुटान, अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता 4 सितंबर से
JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध