बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि

पूरे सावन माह तक श्रद्धालुओं को पेयजल, प्राथमिक उपचार और विश्राम की मिलेगी सुविधा

बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
बिंदु धाम मंदिर में सावन 2026 के अवसर पर कांवड़िया सेवा शिविर का उद्घाटन करते बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी।

बरहरवा स्थित बिंदु धाम मंदिर में सावन माह के अवसर पर कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन पतना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने किया। पूरे सावन माह तक चलने वाले इस शिविर में कांवड़ियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

साहेबगंज: बरहरवा पवित्र सावन माह के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बिंदु धाम मंदिर में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ सोमवार, 27 जुलाई 2026 को किया गया। शिविर का उद्घाटन पतना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान बिंदु धाम प्रबंध समिति एवं संचालन समिति के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह सेवा शिविर पूरे सावन माह तक चलेगा। शिविर में आने वाले कांवड़ियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उद्देश्य है कि दूर-दराज से बाबा का जल चढ़ाने आ रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 प्रबंध समिति के सदस्यों ने कहा कि शिविर श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने कामना की कि महादेव का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे और यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो। शिविर के शुभारंभ के मौके पर स्थानीय लोगों और समिति के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन