डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते

प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन बनने पर डीएवी कास्टर टाउन देवघर के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज।

देवघर के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में 35 स्वर्ण, 30 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर कुल 75 पदकों के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

देवघर: स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर के विद्यार्थियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय को अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।

सोमवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में कुल 35 स्वर्ण, 30 रजत और 10 कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में योग में 11, शतरंज में 5, हैंडबॉल में 12, ताइक्वांडो में 6 और वुशू में 1 प्रतिभागी शामिल हैं। वहीं, टेबल टेनिस में 4, एरोबिक्स में 9, ताइक्वांडो में 1, हैंडबॉल में 12, वुशू में 3 और कराटे में 1 विद्यार्थी ने रजत पदक जीता। बैडमिंटन में 6, ताइक्वांडो में 1 और वुशू में 2 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतिभागियों को विद्यालय की खेल शिक्षिका सूचीव्रता पाणिग्राही और राहुल कुमार के साथ-साथ विश्व रंजन झा, यशराज, प्रभात कुमार रंजन, अनु श्री तथा नलिन मधुकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से साबित किया है कि कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। खेलों से बच्चों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ प्रत्येक बच्चे को खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए, क्योंकि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें: पावन सावन मास के स्वागत को तैयार बाबा नगरी, अंतिम चरण में तैयारियां

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा