Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर परिवार स्वास्थ्य मेले का किया भव्य उद्घाटन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार समेत अधिकारी मौजूद

Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर परिवार स्वास्थ्य मेले का किया भव्य उद्घाटन
(समीक्षा बैठक लेते उपायुक्त)

जयनगर सीएचसी परिसर में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर जनसंख्या स्थिरता अभियान व परिवार स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने समीक्षा बैठक कर 14 जुलाई से स्वास्थ्यकर्मियों का भुगतान केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर करने का कड़ा निर्देश दिया।

कोडरमा: विश्व जनसंख्या दिवस का उद्घघाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल" थीम पर परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता को मिलेगा बढ़ावा। उन्होंनें अभियान में जनसहभागिता की अपील की ।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक जनसंख्या स्थिरता अभियान संचालित किया जाएगा। इस वर्ष अभियान का मुख्य विषय “जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना, योग्य दंपतियों को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार स्वास्थ्य मेला 2026 का आयोजन किया गया।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के समन्वय से विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सहिया, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर योग्य दंपतियों से संपर्क करेंगे और उन्हें बच्चों के जन्म में उचित अंतर रखने, परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देंगे।

अभियान के दौरान जिले के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवार नियोजन परामर्श एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लाभार्थियों को सेवाओं से जोड़ा जाएगा। पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार और वाहन जब्त 

इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं तथा सेवा प्रदाताओं की सहभागिता रहेगी। बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों एवं संस्थानों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जनसंख्या स्थिरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा परिवार नियोजन से संबंधित वैज्ञानिक एवं सुरक्षित उपायों की जानकारी के लिए अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करें। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: जिले में डेंगू प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष सर्विलांस अभियान शुरू

जयनगर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की कार्यप्रगति की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर जोर। इसके साथ ही उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जयनगर प्रखंड में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर  के कार्यों एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। 

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मानव संसाधन प्रबंधन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि 14 जुलाई से सभी स्वास्थ्यकर्मियों का भुगतान केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा। संस्थागत प्रसव में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए गए। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

बैठक में सहियाओं को अपने निर्धारित कार्यों में कम-से-कम 80 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन के प्रभावी उपयोग के लिए एचआर रैशनलाइजेशन  करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना के तहत उपलब्ध संसाधनों का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं का बेहतर रखरखाव हो सके और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। कार्यक्रम में सीएस डॉ अनिल कुमार सीओ सारांश जैन बीडीओ गौतम कुमार  समेत कई जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात