Koderma News: बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार और वाहन जब्त
उत्पाद अधिनियम और बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़सिमर चेक पोस्ट के पास पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो मोटरसाइकिल और एक बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर जब्त करते हुए बिहार के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सतगावां: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाईकिल एवं बोलेरो वाहन में अवैध शराब लोड कर सतगावां के रास्ते गोविन्दपुर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा अवैध शराब जब्त किया गया। उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के आलोक में थाना प्रभारी सतगावाँ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई प्रारम्भ की जिस क्रम में सतगावाँ थाना अन्तर्गत घोड़सिमर चेक पोस्ट के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया गया।
चेकिंग के क्रम में ही दो मोटरसाईकिल आपाची मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं0- JH02BE-1775 एवं काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं0- BR27T-5180 है तेजी से वाहन चलाते हुए घोड़सिमर चेक पोस्ट के पास आयी। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर वाहन चालकों के द्वारा वाहन को दायें-बायें कर भागने का प्रयास किया गया। परन्तु पुलिस बल की मुस्तैदी एवं स्लाईडर मार्ग अवरूद्ध कर उसे पकड़ा गया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की गयी।


वाहन के तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध बियर एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस संबंध में सतगावाँ थाना कांड संख्या- 56/26 13.07.2026 धारा- 274/275/3(5) बी०एन०एस० एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कोडरमा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असमाजिक गति-विधियों के विरूद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
बरामद अवैध शराब ROYAL STAG 750ML का 05 पेटी (60 पीस) 16 पीस कुल 76 पीस
ROYAL STAG 375ML का 05 पेटी (120 पीस) + 14 पीस कुल 134 पीस
BLENDERS PRIDE WHISKY 375ML का दो पेटी कुल 48 पीस,
STERLING RESERVE B7 WHISKY 375ML का तीन पेटी कुल 54 पीस,
MAGIC MOMENTS VODKA 750ML का 02 पेटी कुल 24 पीस एवं
KING FISHER STRONG PREMIUN BEER 500ML का 01 पेटी कुल 24 पीस
गिरफ़्तार व्यक्ति का नाम अजित कुमार उम्र 19 वर्ष पिता अनिल प्रसाद यादव ग्राम कमालपुर, थाना गोविन्दपुर जिला नवादा (बिहार)
साजन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता रामबालक प्रसाद यादव ग्राम कमालपुर थाना गोविन्दपुर जिला नवादा (बिहार)
बिहारी ठाकुर उम्र 19 वर्ष पिता सिद्धी ठाकुर ग्राम देविन्दपुरा थाना कादिरगंज जिला नवादा (बिहार)
इस अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों में
बबलु कुमार, थाना प्रभारी सतगावाँ
मो इसराफिल
हव० द्वारिका यादव रिर्जव गार्ड सतगावाँ थाना
आ0-462 मुकेश कुमार सिंह रिर्जव गार्ड
चा0आ0-215 शाहवाज अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


