कोडरमा में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती; ₹50 हजार तक वेतन का मौका

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में होगा आयोजन

कोडरमा में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती; ₹50 हजार तक वेतन का मौका

झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय कोडरमा द्वारा 17 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां शिक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, नर्स, अकाउंटेंट, फिटर, ड्राइवर, फैशन डिजाइनर, वीडियो एडिटर समेत अनेक पदों पर कुल 900 रिक्तियों के लिए भर्ती करेंगी।

कोडरमा। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, कोडरमा द्वारा 17 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों में शिक्षक, ऑफिस असिस्टेंट, जीएनएम, ऑफिस बॉय, ओटी हेल्पर, चपरासी (पीयून), वॉशरमैन, ड्राइवर, फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, स्टोर इंचार्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, नर्स, फैशन डिजाइनर, सेल्स ऑफिसर, हेल्पर, मोबिलाइजर, प्लंबर, लेक्चरर, सोलर ट्रेनर, फिटर, लैब असिस्टेंट, अकाउंटेंट, टीजीटी शिक्षक, पीजीटी शिक्षक आदि पदों के लिए 900 रिक्तियां (वैकेंसी) उपलब्ध हैं।

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹50,000 तक मासिक वेतन वाली नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार रोजगार मेले में अपने रिज्यूमे, बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, नियोजनालय निबंधन कार्ड, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित समय पर भाग लें तथा अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें: Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में भव्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन, कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा रहे मौजूद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा Dumka News: बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा
Dumka News: पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराई महाप्रभु की विशेष पूजा
Pakur News: 'जय जगन्नाथ' के जयघोष और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्तिरस में डूबे हजारों श्रद्धालु
Pakur News: वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के बीच रथ पर विराजमान हुए महाप्रभु भगवान जगन्नाथ
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे
Sahebganj News: सांप के काटने से 13 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत
Sahebganj News: कोटालपोखर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु