Hazaribagh News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया एसआईआर (SIR) कार्यक्रम का निरीक्षण

उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी रहीं मौके पर मौजूद

Hazaribagh News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया एसआईआर (SIR) कार्यक्रम का निरीक्षण
(मतदान केंद्रों का निरीक्षण)

हजारीबाग के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमन्त सती ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत कटकमदाग के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को गणना प्रपत्रों का वितरण और सत्यापन पूरी शुद्धता व निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने का कड़ा निर्देश दिया।

हजारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने आज जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत आज 3 जुलाई को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ (Booth Level Officer) से गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा बीएलओ द्वारा भरे जा रहे गणना प्रपत्रों की प्रविष्टियों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिया कि यह कार्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए गणना प्रपत्रों के वितरण एवं उन्हें भरवाने का कार्य पूरी गंभीरता, शुद्धता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफल एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय, कूद एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरसी (कटकमदाग) स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सभी प्रपत्रों का समय पर संकलन एवं सत्यापन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

रेलवे संसदीय समिति की बैठक में सांसद वीडी राम ने उठाए पलामू के रेलवे विकास के मुद्दे रेलवे संसदीय समिति की बैठक में सांसद वीडी राम ने उठाए पलामू के रेलवे विकास के मुद्दे
संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में कृष्णा बने टॉपर, दीपक और रॉकी ने भी मारी बाजी
नौडीहा पुलिस की तत्परता से गर्भवती महिला सुरक्षित अस्पताल पहुंची, पीसीआर वाहन बना जीवनरक्षक
खूंटी में तजना नदी पुल के नीचे महिला और युवक के शव मिले, पति पर हत्या का आरोप
पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी
साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी
झारखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत
साहिबगंज नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म, प्रशासन ने मानीं पांचों मांगें
हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर