झारखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
झारखंड का आम, चावल और सब्जियां पहुंच रहीं अंतरराष्ट्रीय बाजा
रांची कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य को कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मजबूत और टिकाऊ निर्यात इकोसिस्टम विकसित करेगी। एपीडा (APEDA) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में उन्होंने किसानों, एफपीओ, निर्यातकों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य को कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मजबूत और टिकाऊ निर्यात इकोसिस्टम विकसित करेगी। एपीडा (APEDA) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में उन्होंने किसानों, एफपीओ, निर्यातकों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड को कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मजबूत और टिकाऊ निर्यात इकोसिस्टम विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), निर्यातकों और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
शुक्रवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में झारखंड से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए निर्यात को और गति देने के लिए कई सुझाव भी दिए।


बैठक के दौरान मंत्री ने स्थानीय निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट सप्लाई चेन विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उत्पादों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग और निर्यात की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित करना जरूरी है।
उन्होंने किसानों, एफपीओ, निर्यातकों, एपीडा और संबंधित विभागों के बीच कन्वर्जेंस मॉडल विकसित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे कृषि निर्यात को नई दिशा मिलेगी और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही उनकी अध्यक्षता में राज्य स्तरीय हितधारक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें एपीडा, संबंधित विभागों, संभावित एफपीओ, निर्यातकों और अन्य हितधारकों को आमंत्रित कर झारखंड से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बैठक में एपीडा की सहायक महाप्रबंधक अंजलि नेहा लकड़ा, क्षेत्रीय प्रमुख (कोलकाता) सीताकांत मंडल तथा झारखंड के निर्यातक अब्दुल हमीद खान (ऑल सीज़न्स फार्म फ्रेश) भी उपस्थित थे।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के कृषि एवं बागवानी उत्पाद गुणवत्ता के मामले में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। राज्य सरकार किसानों और निर्यातकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर झारखंड को कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

