खूंटी की राजनीति और समाज सेवा का एक मजबूत स्तंभ हुआ समाप्त, नहीं रहे झामुमो नेता सुशील पाहन

झामुमो के जिला सचिव और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी थे सुशील पाहन

खूंटी की राजनीति और समाज सेवा का एक मजबूत स्तंभ हुआ समाप्त, नहीं रहे झामुमो नेता सुशील पाहन
झामुमो नेता सुशील पाहन (फाइल फोटो)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी के जिला सचिव और खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पाहन का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वे भारत मुंडा समाज, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे सुशील पाहन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद खुद को पूरी तरह समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी के जिला सचिव तथा खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पाहन का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सुशील पाहन भारत मुंडा समाज, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

सुशील पाहन लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर खुद को पूरी तरह समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। वर्ष 2019 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर खूंटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन गुरुवार रात अचानक उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह से ही कर्रा प्रखंड की डूमरगड़ी पंचायत के डुफू गांव में झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

यह भी पढ़ें: कुख्यात पीएलएफआई एरिया कमांडर श्रवण दास गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल

परिजनों और समाज के लोगों की ओर से जानकारी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार (मिट्टी) शुक्रवार, 26 जून को दोपहर 12 बजे डूमरगड़ी पंचायत के डुफू गांव में किया जाएगा।

सुशील पाहन के निधन पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, जिला सह सचिव प्रदीप केशरी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, मोजिर अंसारी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सुशील पाहन एक सरल, मिलनसार और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। पार्टी और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत