Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर भी रहे उपस्थित

Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
(महिला कांग्रेस सांगठनिक बैठक)

गिरिडीह परिसदन में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खालको की उपस्थिति में जिला महिला कांग्रेस की सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

गिरिडीह: परिसदन में शनिवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खालको का जिला महिला कांग्रेस की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं को अपना अधिकार प्राप्त करने के लिए राजनीतिक रूप से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की मजबूत भागीदारी के बिना समाज और राजनीति में अपेक्षित बदलाव संभव नहीं है। इसके लिए पंचायत स्तर तक महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि यदि संगठन को सशक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर तक जाना पड़े, तो वह स्वयं वहां जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, ऋषीणता हेंब्रम, सविता देवी, किरण बाला, अनीता देवी, लालमुनी बास्के, ममता कुमारी, सरिता देवी, बड़की टुडू, पुरीकी मुर्मू, माया देवी, खुशबू देवी, सीमा देवी, किरण कुमारी, अनिता तिर्की, सविता कुजूर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें: सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने रिचा केडिया को पार्टी का पट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद राजा नूरी तथा कार्यालय प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई