Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी रहे ऑन-ड्यूटी

Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
(बाल श्रम विरोधी छापेमारी)

कोडरमा के सतगावां थानांतर्गत बासोडीह स्थित सलोनी स्वीट्स होटल में श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 15 वर्षीय बाल श्रमिक सोनू कुमार को मुक्त कराया है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, मुक्त कराए गए बालक को विनिर्दिष्ट पुनर्वास प्रक्रिया हेतु जिला कल्याण बाल संरक्षण प्रभाग को सौंप दिया गया है।

सतगावां: बाल श्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह स्थित सलोनी स्वीट्स होटल में श्रम प्रवर्तन टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलोनी स्वीट्स होटल में नियमों को ताक पर रखकर नाबालिग बच्चों से होटल का काम कराया जा रहा था। 

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 15 वर्षीय बाल श्रमिक सोनू कुमार को मुक्त कराया। मुक्त कराए गए बालक को आगे की आवश्यक प्रक्रिया और पुनर्वास के लिए जिला कल्याण बाल संरक्षण पदाधिकारी  को सौंप दिया गया है। बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए इस औचक छापेमारी अभियान में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। 
जिसमें जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतगावां संतोष कुमार चौधरी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद इसराफिल के साथ पुलिस बल के जवान इसके अलावा टीम जिला से विकास कुमार, आरिफ और पप्पू कुमार भी शामिल रहे। 

वहीं प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के होटल और दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि बाल श्रम कानूनन अपराध है और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। आये दिन बिहार से ईंट लदे ट्रैक्टर पर भी बाल मजदूरी धड़ल्ले से चल रहे हैं, और कई बार ट्रैक्टर दुर्घटना में बच्चों के घायल होने के मामले सामने आ चुके हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा