रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
ओरमांझी क्रिकेट क्लब से शुरू हुआ सफर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा
रांची की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में होने से झारखंड में खुशी की लहर है।
रांची: झारखंड की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक ने भारतीय महिला क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) की खिलाड़ी पलक का चयन श्रीलंका U-19 महिला टीम के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय Ur-19 महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। उनके चयन से पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।
पलक रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से भारतीय महिला U-19 क्रिकेट टीम में चयनित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि को राज्य के महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
संघर्ष और मेहनत का मिला इनाम


मां बनीं सबसे बड़ी प्रेरणा
पलक की सफलता के पीछे उनकी मां संगीता भगत का अहम योगदान रहा है। रांची महिला थाना में कार्यरत संगीता भगत ने कठिन परिस्थितियों में भी बेटी का हौसला बढ़ाया और उसके सपनों को उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पलक कई बार अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बता चुकी हैं।
खेल जगत में खुशी की लहर
पलक के चयन पर रांची जिला क्रिकेट संघ और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। आरडीसीए के सचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि यह सिर्फ पलक की नहीं, बल्कि पूरे रांची और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है।
22 जून से शुरू होगी सीरीज
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका महिला टीम के भारत दौरे की शुरुआत 22 जून को चेन्नई में खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले से होगी। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें पलक पर टिकी हैं, जो भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरकर देश और झारखंड का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।
झारखंड की इस उभरती सितारा खिलाड़ी की सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


