Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

RPF और CPDS की संयुक्त टीम ने चलाया विशेष जांच अभियान

Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
वनांचल एक्सप्रेस से जब्त मोबाइलों के साथ कार्रवाई करती आरपीएफ टीम।

बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस से 174 संदिग्ध एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। करीब 59 लाख रुपये मूल्य के मोबाइलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

साहिबगंज: बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बरहरवा ने वनांचल एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच अभियान के दौरान ट्रेन से 174 संदिग्ध एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 58 लाख 95 हजार 878 रुपये बताई जा रही है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर रेल थाना बरहरवा को सौंप दिया गया है।

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ और सीपीडीएस की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया।

गुमानी स्टेशन से बरहरवा स्टेशन के बीच चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जनरल कोच में दो युवक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले। आरपीएफ टीम को देखकर दोनों ट्रेन से उतरकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक निवासी मोहम्मद नासरुद्दीन शेख (28) और मोहम्मद रहमत शेख (23) के रूप में हुई है। तलाशी में उनके बैग से कुल 174 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी मोबाइलों के स्वामित्व से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या खरीद रसीद प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी मोबाइल जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरपीएफ ने आरोपियों और बरामद मोबाइल फोन को आगे की जांच के लिए रेल थाना बरहरवा को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

पुलिस अब मोबाइलों के वास्तविक स्वामित्व, उनकी खरीद-बिक्री और संभावित तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल
पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता
रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, मिठाई दुकानों में मिली अनियमितताएं
साहिबगंज पेंशन घोटाला: दो कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, 20 हजार दस्तावेज जब्त
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर साहिबगंज में जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों पर दिया गया जोर
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में AI-HYDA 2026 का समापन, 90 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी अत्याधुनिक AI तकनीक
Dhanbad News: पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि के व्यय हेतु मार्गदर्शिका जारी करने की मांग, राज्यपाल से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल