Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार

कर्माटांड़ के तेतुलबंधा में साइबर थाना पुलिस ने की छापेमारी

Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
जामताड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव से तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनसान झाड़ियों में बैठकर देशभर के लोगों को क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड एक्टिवेट कराने का झांसा देकर ठगी करते थे।

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अपनी लगातार जारी मुहिम में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस की टीम ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेतुलबंधा स्थित एक सुनसान पलाश एवं पुटुस की झाड़ीनुमा मैदान में छापेमारी की। वहां बैठकर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी कर रहे तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे कई मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

इस बड़ी सफलता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का नेटवर्क बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा था। इस मौके पर साइबर डीएसपी अमित रविदास और साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के तार देश के कई बड़े राज्यों से जुड़े हुए हैं और इनसे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर फंसाते थे जाल में : एसपी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरूआडीह निवासी महेंद्र कुमार मंडल (28 वर्ष), टिकु कुमार मंडल (26 वर्ष) और विकास कुमार मंडल (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध: बाबूलाल मरांडी

पूछताछ में अपराधियों ने अपनी अनूठी अपराध शैली (मोडस ऑपरेंडी) का खुलासा किया है। ये अपराधी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बनाते थे। वे लोगों को क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड एक्टिवेट कराने का झांसा देते थे। इसके लिए वे गूगल ऐप पर विभिन्न कंपनियों और बैंकों के नाम पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते थे।

यह भी पढ़ें: शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़

जब कोई पीड़ित उस नंबर पर संपर्क करता, तो ये उसे झांसे में लेकर एक संदिग्ध एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवा देते थे। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा लेते थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव
त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं
हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
Pakur News: चाय दुकान की आड़ में बिक रही थी ब्राउन शुगर, पुलिस ने मारा छापा; दो गिरफ्तार
Pakur News: गणपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर, 15 गर्भवती महिलाओं समेत 39 लोगों की हुई जांच
Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक से भारत ए ने ठोके 277 रन
फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ओमान के तट पर अमेरिकी मिसाइल हमला, तेल टैंकर डूबा; 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया