Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
मोबाइल नेटवर्क ठप होने से लोगों का संपर्क पूरी तरह टूटा
साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आई आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे पथरा गांव में एनटीपीसी का सोलर पैनल उखड़ गया और पूरा बाजार ब्लैकआउट हो गया है। इसके साथ ही जिरूल-जेटके मुख्य सड़क के कीचड़ में तब्दील होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
साहिबगंज: सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने बोरियो प्रखंड में तबाही मचा दी। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। महज कुछ घंटे की आपदा ने बिजली, सड़क और संचार व्यवस्था की पोल खोल दी।
पथरा गांव में एनटीपीसी द्वारा ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत लगाया गया बड़ा सोलर पैनल तेज हवा के झोंके को झेल नहीं सका। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा में पैनल का स्ट्रक्चर उखड़कर जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त आस-पास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि युद्धस्तर पर बिजली बहाल की जाए और जिरूल-जेटके सड़क से कीचड़ हटाकर मिट्टी डलवाई जाए। साथ ही एनटीपीसी के गिरे सोलर पैनल की मरम्मत जल्द कराई जाए ताकि गांव में बिजली लौट सके। फिलहाल आंधी-पानी थमने के बाद भी पूरे प्रखंड में अफरा-तफरी का माहौल है। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं, वहीं दुकानदार नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

