Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद और मोटर दुर्घटना दावों का हुआ निपटारा
पाकुड़ जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 150 वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच 20 लाख 82 हजार 874 रुपये का समझौता कराया गया। लोक अदालत में बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, विद्युत और राजस्व मामलों सहित विभिन्न सुलह योग्य मामलों का निपटारा किया गया।
पाकुड़: पाकुड़ जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से कुल 150 वादों का निपटारा करते हुए पक्षकारों के बीच 20 लाख 82 हजार 874 रुपये का समझौता कराया गया।
लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों की देखरेख में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया। इस दौरान बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत, पारिवारिक विवाद, राजस्व तथा अन्य सुलह योग्य मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
