Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग

कूप की दीवारें कई महत्वपूर्ण जगहों पर अभी से क्षतिग्रस्त

Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
(फ़ोटो)

महेशपुर प्रखंड के दमदमा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में सिंचाई कूप निर्माण में व्यापक अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

महेशपुर: दमदमा पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में सिंचाई कूप निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है तथा निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण स्थल पर योजना संबंधी कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, स्वीकृति एवं कार्य एजेंसी की जानकारी नहीं मिल पा रही है। 

वहीं कूप की दीवार कई जगहों पर क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है तथा आसपास पर्याप्त मात्रा में मिट्टी भराई भी नहीं की गई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और जल्दबाजी में कार्य पूरा कर राशि की निकासी कर ली गई। 

आरोप है कि मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं बिचौलियों की मिलीभगत से योजनाओं में अनियमितता की जा रही है, जिससे आम जनता को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि योजनाओं की सही तरीके से जांच हो तो कई स्तरों पर भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ
Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम
कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
झारखंड भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू
Hazaribagh News: बंद घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, इलाज के पैसे ले उड़े चोर