Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

दर्जनों महिलाओं और किशोरियों का हुआ बीपी एवं वजन परीक्षण

Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
(फ़ोटो)

रामगढ़ जिले के गोला स्थित कालीनाथ चौक पर विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर अविष्कार फाउंडेशन और प्रभाव निकेतन द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. शिल्पा कुमारी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और निःशुल्क बीपी व वजन जांच शिविर लगाया गया।

गोला: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर  मुरली शंकर एकेडमी एवं प्रभाव निकेतन कार्यालय परिसर, कालीनाथ चौक गोला में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अविष्कार फाउंडेशन एवं प्रभाव निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों, महिलाओं एवं छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक भ्रांतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला की चिकित्सक डॉ. शिल्पा कुमारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

संबोधन में डॉ. शिल्पा कुमारी ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का प्राकृतिक, वैज्ञानिक एवं पवित्र चक्र है। इसे शर्म, संकोच या अंधविश्वास से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं और सामाजिक भ्रांतियां मौजूद हैं, जिसके कारण किशोरियाँ खुलकर अपनी समस्याएँ साझा नहीं कर पातीं। सही जानकारी एवं जागरूकता के माध्यम से ही इन भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रश्मि गुप्ता ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, साफ कपड़े अथवा सैनिटरी पैड के उपयोग, नियमित सफाई तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान पौष्टिक एवं प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन बेहद आवश्यक है, ताकि शरीर में हार्मोन संतुलित रहें और कमजोरी महसूस न हो। उन्होंने अत्यधिक रक्तस्राव अथवा किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान प्रभाव निकेतन की ओर से उपस्थित सभी महिलाओं, किशोरियों एवं प्रतिभागियों का निःशुल्क रक्तचाप (बीपी) एवं वजन जाँच भी किया गया। इस स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे समय रहते अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझ सकें और आवश्यक सावधानियां अपना सकें। 

यह भी पढ़ें: रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि समय-समय पर बीपी एवं वजन की जाँच कराना स्वस्थ जीवनशैली के लिए बेहद जरूरी है। इस पहल की उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि देश के कई राज्यों, विशेषकर केरल में बच्चियों के प्रथम मासिक धर्म को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है। वक्ताओं ने कहा कि परिवार, विद्यालय एवं समाज को मिलकर किशोरियों के साथ खुलकर संवाद करना चाहिए, ताकि वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बन सकें। 

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा मासिक धर्म स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान जागरूकता, संवाद एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों में जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर  अविष्कार फाउंडेशन से बॉबी सिंह, पूर्णिमा तिवारी, रश्मि गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो, प्रभाव निकेतन पूरबडीह गोला के सचिव प्रदीप पोद्दार, अध्यक्ष सुरेश राम, ज्योति कुमारी, आंचल कुमारी, ममता कुमारी, कुमुद कुमारी, मुनमुन कुमारी, पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, बिंदु कुमारी, रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, खुशी कुमारी, बबली कुमारी, अनु कुमारी, रवीना कुमारी, दशमी देवी, नेहा कुमारी, कलावती कुमारी, सुषमा कुमारी, मालिनी कुमारी, जूही कुमारी, उर्मिला देवी, इंदु कुमारी सहित बड़ी संख्या में किशोरियां, युवतियां एवं महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ
Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम
कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
झारखंड भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू
Hazaribagh News: बंद घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, इलाज के पैसे ले उड़े चोर