Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू

अधिकतम दो वर्षों तक योग्यता के आधार पर मिलेगा लाभ

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए
(फ़ोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के शिक्षा विभाग ने विस्थापित परिवारों के बच्चों के लिए सत्र 2026-28 हेतु "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके अंतर्गत चयनित 25 मेधावी इंटर के छात्रों को दो वर्षों तक प्रति माह वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।

बोकारो: इस्पात संयंत्र  के शिक्षा विभाग द्वारा बीएसएल निर्माण के कारण विस्थापित परिवारों के वैध/ सौतेले (पुत्र एवं पुत्रियों) के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-28 हेतु “बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति” योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-28 में +2 पाठ्यक्रम/इंटरमीडिएट में नामांकन प्राप्त किया है। जारी परिपत्र के अनुसार, +2 पाठ्यक्रम/इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष के लिए चयनित विद्यार्थियों को ₹500 प्रतिमाह तथा द्वितीय वर्ष के लिए ₹750 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह सुविधा अधिकतम दो वर्षों तक उपलब्ध रहेगी।

छात्रवृत्तियां पूर्णतः योग्यता (मेरिट) के आधार पर प्रदान की जाएंगी तथा कुल 25 विद्यार्थियों का चयन “बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति” योजना के लिए किया जाएगा। छात्रवृत्ति की राशि चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।यह योजना केवल विस्थापित परिवारों के वैध/ सौतेले संतानों के लिए लागू होगी। साथ ही, ऐसे छात्र जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-28 से पूर्व किसी अन्य सत्र में इस पाठ्यक्रम में नामांकन लिया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड,  डीपीएलआर द्वारा निर्गत एवं स्व-अभिप्रमाणित  विस्थापन प्रमाण पत्र, मैट्रिक अंकपत्र तथा बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को विहित प्रपत्र में आवेदन बीएसएल के एच आर (एल एंड डी) विभाग, कक्ष संख्या-01 में 20 जुलाई 2026 तक जमा करना होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ
Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम
कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
झारखंड भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू
Hazaribagh News: बंद घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, इलाज के पैसे ले उड़े चोर