कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल

मोहम्मद तौसीफ और नीतीश यादव के रूप में हुई घायलों की पहचान

कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
(फ़ोटो)

धनबाद के कतरास थाना अंतर्गत कैलूडीह मैदान में अवैध कोयला कारोबार के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस हिंसक झड़प में मोहम्मद तौसीफ और नीतीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसके बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।

धनबाद: कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार को लेकर वर्चस्व की जंग एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में बुधवार की देर रात करीब एक बजे कोयला कारोबार से जुड़े दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घायलों की पहचान मोहम्मद तौसीफ और नीतीश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तौसीफ के कंधे में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल नीतीश यादव का इलाज स्थानीय निचितपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। देर रात हुई गोलीबारी के बाद छाताबाद, कैलूडीह और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार चली गोलियों की आवाज से लोग सहम गए और कई परिवार रातभर जागते रहे।

सूत्रों के अनुसार छाताबाद के समीप संचालित एक आउटसोर्सिंग परियोजना के आसपास लंबे समय से अवैध खनन और कोयला तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। यहां प्रतिदिन लाखों रुपये मूल्य के कोयले की अवैध निकासी की जाती है। अवैध मुहानों और खनन क्षेत्रों पर कब्जे को लेकर कई गिरोह सक्रिय हैं, जिनके बीच वर्चस्व की लड़ाई अक्सर हिंसक रूप ले लेती है। माना जा रहा है कि बुधवार रात की गोलीबारी भी इसी वर्चस्व संघर्ष का परिणाम है। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल

घायल नीतीश यादव के पिता ने बताया कि उनका बेटा रात में मवेशी देखने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान अचानक चली गोली उसे लग गई। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह घर के अंदर सो रहे थे और गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो बेटे को घायल अवस्था में पाया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप

कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार को लेकर लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अवैध खनन और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में ऐसे संघर्ष और भी भयावह रूप ले सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ
Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम
कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
झारखंड भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू
Hazaribagh News: बंद घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, इलाज के पैसे ले उड़े चोर