Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ओपी पेलावल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और ढोल बजाकर आरोपियों के मुख्य दरवाजे पर नोटिस लगाया।
हज़ारिबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपी पेलावल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तिहार चिपकाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और ढोल बजाकर आरोपियों के मुख्य दरवाजे पर इश्तिहार चस्पा किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
ओ पी पेलावल पुलिस ने खुटरा गांव निवासी नुर आलम उर्फ असलम हुसैन उर्फ अकरम, पिता अजुबकर अंसारी के घर पर कटकमसांडी ओपी पेलावल थाना कांड संख्या 46/21 के मामले में इश्तिहार चिपकाया। वहीं हेदलाग गोविंदपुर निवासी सजाद खान, पिता आशिक खान के घर पर थाना कांड संख्या 11/23 में यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
