Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया

Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
बिजली संकट को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के कई गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी में अंधेरे और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने गनपुरा चौक और फूलोपानी मोड़ पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गनपुरा, तालडीह, सफादाहा, छोटी सफादाहा, जोबो टोला, बेड़दल, फूलोपानी, सिमपुर, बेनाकुड़ा, बाबुझुटी और बड़ा सिमपुर समेत कई गांव अंधेरे में डूबे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भीषण गर्मी के बीच लगातार चार दिनों तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, लोगों को रात गुजारने में परेशानी हुई और पेयजल समेत कई जरूरी कार्य बाधित रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग और प्रशासन समय रहते समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिखा।

गुस्साए ग्रामीणों ने गनपुरा चौक और फूलोपानी मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीपीओ और बिजली विभाग के जेई ने ग्रामीणों से बातचीत की और जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही
Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन