Pakur News: गणपुरा में गूंजा ‘हरे कृष्ण हरे राम’, शुरू हुआ 24 पहर अखंड कीर्तन
पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा गांव में दो दिवसीय हिंदी लीला कीर्तन सह 24 पहर अखंड नाम संकीर्तन का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। प्रसिद्ध महंत जर्मन पंडित द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। ‘हरे कृष्ण हरे राम’ महामंत्र के अखंड संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया है।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गणपुरा गांव में दो दिवसीय भव्य हिंदी लीला कीर्तन सह 24 पहर अखंड नाम संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को बेहद हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत प्रारंभ प्रसिद्ध महंत जर्मन पंडित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे से मुख्य लीला कीर्तन की शुरुआत की गई, जिसे सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। महंत जर्मन पंडित के भजनों और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
24 पहर तक गूंजेगा महामंत्र
आयोजन को सफल बनाने में जुटे ग्रामीण

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
