Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल

खनन विभाग की सुस्ती से रद्दीपुर में दिन-रात हो रही है प्राकृतिक संपदा की लूट

Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल
(फ़ोटो)

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रद्दीपुर थाना क्षेत्र में गिट्टी और बालू का अवैध खनन व परिवहन चरम पर है। स्थानीय माफिया बिना किसी वैध चालान या माइनिंग कागजात के पलसा, बिरकिट्टी, दमदमा आदि पंचायतों से दिनदहाड़े ओवरलोड ट्रैक्टरों के जरिए तेज रफ्तार में गिट्टी-बालू की ढुलाई कर रहे हैं। रद्दीपुर थाना क्षेत्र होने के बावजूद प्रशासन की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार चल रहा है। एक तरफ जहां अंचलाधिकारी चालान कटवाकर ही परिवहन का नियम बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर कार्रवाई के नाम पर केवल प्रशासनिक खामोशी देखने को मिल रही है।

महेशपुर: अंतर्गत रद्दीपुर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से ट्रैक्टर में गिट्टी एवं बालू की खुलेआम अवैध तरीके से खनन की जा रही है। बताते चले की रद्दीपुर थाना क्षेत्र होते हुए पलसा, बिरकिट्टी, दमदमा आदि पंचायत में धड़ले अवैध तरीके से ट्रैक्टर में गिट्टी एवं बालू माफिया द्वारा खनन की जा रही है। मजे की बात तो यह है की रद्दीपुर में थाना होने के बावजूद भी प्रशासन की नाक के नीचे से ट्रैक्टर में गिट्टी एवं बालू माफिया द्वारा तेज रफ्तार से परिवहन की जा रही है। 

सबसे बड़ी बात तो यह है कि ना तो इन लोगों के पास कोई चालान है और ना ही कोई मीनिंग इसके बावजूद भी अवैध तरीके से माफियाओं के द्वारा दिनदहाड़े ओवरलोड ट्रैक्टर में बालू एवं गिट्टी का परिवहन हो रहा है लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ खामोशी देखने को मिल रहा है। 

एक तरफ जहां अंचलाधिकारी का कहना है कि चालान एवं माइनिंग कटवा कर ही परिवहन करना है। वहीं दूसरी और माफियाओं के द्वारा दिनदहाड़े खनन की जा रही है। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इन माफियाओं के ऊपर करवाई कब तक करती है। या इन माफियाओं को अवैध परिवहन करने के लिए छोड़ देती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा
Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल
Hazaribagh News: बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील