पाकुड़
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Pakur News: युवा विधिक साक्षरता माह के तहत पाकुड़ में जागरूकता शिविर, युवाओं को बताए कानूनी अधिकार
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ में युवा विधिक साक्षरता माह के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माय भारत युवा केंद्र में आयोजित शिविर में युवाओं को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के साथ निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सैयां दीदियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। Pakur News: करम महापर्व को लेकर जिला स्तरीय बैठक, जोवा-जोगाय कार्यक्रम की तैयारियों पर बनी रूपरेखा
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ जिले के महेशपुर स्थित भौरी कोचा प्रांगण में जिला स्तरीय करम महापर्व जोवा-जोगाय कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बीरबल राय ने की। बैठक में भुईयां, घटवाल, घटवार और पहाड़िया समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ में जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन, खनन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने भारी व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। पाकुड़ शहर से अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर हुई कार्रवाई के दौरान माइनिंग चालान, ओवरलोडिंग, तिरपाल, नंबर प्लेट, हाई बीम लाइट, प्रेशर हॉर्न और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई मानकों की जांच की गई। Crime News: पाकुड़ में ‘ऑपरेशन जीवन’ का बड़ा एक्शन, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार; 2.865 किलो गांजा जब्त
Published On
By Suman Kumari
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी दल ने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का प्रदर्शन, पाकुड़िया के सिद्धू-कान्हू मोड़ पर चक्का जाम
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित सिद्धू-कान्हू मोड़ पर छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से आवागमन बाधित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। Pakur News : जन समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क निर्माण, बकाया भुगतान, कार्य उपलब्ध कराने, घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाने, भूमि विवाद, आवास योजना का लाभ दिलाने समेत कई मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। Pakur News: महिलाओं और बच्चों की आवाज पहुंचेगी पंचायत विकास योजना तक, पाकुड़ में हुई महिला-बाल सभा
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) 2026-27 को सहभागी एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से महिला सभा एवं बाल सभा का आयोजन किया गया। महिला सभाओं में स्वास्थ्य, पोषण, महिला सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़िया में सिद्धू-कान्हू को नमन, शहीदों के संघर्ष को किया याद
Published On
By Mohit Sinha
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोगलाबाध स्थित सिद्धू-कान्हू चौक और तलवा स्थित अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में पाकुड़िया के बीडीओ सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने शहीदों को नमन किया। Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा स्थित मध्य विद्यालय सालपतरा में ‘सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल संसद की संचार मंत्री उर्मिला हेम्ब्रम ने बाल तस्करी और बाल विवाह को बच्चों के लिए अभिशाप बताते हुए इनके खिलाफ सामूहिक प्रयास की अपील की। Crime News : साहिबगंज कोटालपोखर थाना के एएसआई पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एएसआई हेमंत यादव पर एक नशे में धुत्त युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पुलिस पुरानी पलासबोना गांव में चाकू लेकर लोगों में दहशत फैला रहे युवक को पकड़ने पहुंची थी। Politics News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पाकुड़ एसपी ने दी श्रद्धांजलि
Published On
By Mohit Sinha
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पाकुड़ के शहरकोल स्थित पुराने डीसी मोड़ पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने माल्यार्पण कर झारखंड आंदोलन, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए शिबू सोरेन के योगदान को नमन किया। 




