Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सैयां दीदियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को सहिया दीदियों की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्यकर्मियों ने की। इसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सहिया दीदियों दीदियों ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों की मासिक कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव, बच्चों के नियमित टीकाकरण, कुपोषण की स्थिति और गांव-गांव में चलाए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.










