Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय लोगों ने बंद पड़े क्रेशर परिसर में लंबे समय से कारोबार चलने का लगाया आरोप

Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
जसीडीह मानिकपुर में कथित अवैध पेट्रोल डीजल कारोबार का मामला

देवघर-जसीडीह-जमुई मुख्य मार्ग पर खोरी पालन के समीप बंद पड़े क्रेशर परिसर में पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधन के कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क से करीब 100 मीटर अंदर जर्जर क्रेशर परिसर की आड़ में लंबे समय से कथित रूप से तेल की खरीद-बिक्री की जा रही है।

देवघर: जसीडीह-जमुई मुख्य मार्ग पर खोरी पालन के समीप बंद पड़े क्रेशर परिसर में कथित रूप से पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधन के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क से करीब 100 मीटर अंदर क्रेशर के जर्जर ढांचे की आड़ में कथित तौर पर अवैध तेल की खरीद-बिक्री लंबे समय से चल रही है।

इस मामले को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि मानिकपुर के पास इंडियन ऑयल का बड़ा तेल टर्मिनल मौजूद है, जहां से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जाती है। टर्मिनल से जुड़े संचालन और निगरानी के लिए संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारी भी तैनात रहते हैं। ऐसे में टैंकरों के निर्धारित मार्ग से हटकर कथित रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचने और वहां ईंधन की खरीद-बिक्री होने के आरोप ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jharkhand Govt Ad
स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकरों में जीपीएस लगा रहता है। ऐसे में टैंकर मुख्य मार्ग से हटकर करीब 100 मीटर अंदर तक पहुंचते हैं तो उनकी गतिविधियों की जानकारी संबंधित निगरानी तंत्र को मिलनी चाहिए। इसके बावजूद कथित अवैध कारोबार कैसे संचालित हो रहा है, यह जांच का विषय है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या इस पूरे मामले में टैंकर चालकों, स्थानीय कारोबारियों और संबंधित स्तर के लोगों की मिलीभगत है? क्या अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही हालांकि इन सभी चीजों की पुख्ता वीडियो वायरल हो रही है या वीडियो से साफ जाहिर होता है कि जर्जर घरों के पीछे क्रेशर के पीछे यह खेल किसके संरक्षण में खेला जा रहा है

यह भी पढ़ें: Shravani Mela 2026: देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा मंदिर खुलते ही कांवरियों ने शुरू किया जलार्पण

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित तेल कंपनियों से मामले की निष्पक्ष जांच, टैंकरों के जीपीएस रिकॉर्ड की जांच तथा दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: सीसीएल और डीएवी गांधीनगर ने संयुक्त रूप से निकाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी' Ranchi News: सीसीएल और डीएवी गांधीनगर ने संयुक्त रूप से निकाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी'
तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक
Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी
झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता