Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग
बाबा मंदिर व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग
पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पारदर्शिता लाने और देवघर में सक्रिय भू-माफिया के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग की।
देवघर: पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर खवाड़े ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर बाबा बैद्यनाथ धाम की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता तथा देवघर में सक्रिय भू-माफिया तंत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपनी स्वलिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ धाम–दिव्य कथा” भी भेंट की।
राज्यपाल को दिए गए पहले ज्ञापन में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर को देश का सर्वश्रेष्ठ, आधुनिक, पारदर्शी और श्रद्धालु-हितैषी धार्मिक संस्थान बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए। ज्ञापन में मंदिर की आय-व्यय और दान का नियमित सार्वजनिक विवरण जारी करने, स्वतंत्र ऑडिट कराने तथा दान और चढ़ावे की गणना सीसीटीवी एवं डिजिटल रिकॉर्डिंग की निगरानी में कराने की मांग की गई है।

खवाड़े ने भू-माफियाओं और उनके संरक्षणकर्ताओं की उच्चस्तरीय जांच, संदिग्ध संपत्तियों और आय के स्रोतों के सत्यापन, दलाली तंत्र की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही भू-अपराध से जुड़े मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन और पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य बाबा धाम की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और देवघर के नागरिकों के हितों की रक्षा करना है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









