Hazaribagh News: सदर अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें मरीज, जिला प्रशासन ने जारी की अपील

8002592934 पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत

Hazaribagh News: सदर अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें मरीज, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
(उप विकास आयुक्त)

हजारीबाग सदर अस्पताल में मरीजों को गुमराह कर निजी जांच केंद्रों में भेजने वाले बिचौलियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने मरीजों से सतर्क रहने की अपील करते हुए शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 8002592934 जारी किया है।

हजारीबाग: सदर अस्पताल हजारीबाग में मरीजों को बेहतर, पारदर्शी और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सदर अस्पताल में मरीजों के लिए इलाज एवं चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। वहीं विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर की जाती हैं।

जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ बिचौलियों द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को गुमराह कर बाहर स्थित निजी जांच केंद्रों में जांच कराने के लिए ले जाने का प्रयास किया जाता है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे व्यक्तियों के झांसे में नहीं आने की अपील की है।

बाहर जांच कराने का दबाव बने तो तत्काल करें शिकायत

Jharkhand Govt Ad
उप विकास आयुक्त ने आम जनता एवं मरीजों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अस्पताल परिसर में या उसके आसपास मरीज को गुमराह करता है अथवा बाहर किसी निजी जांच केंद्र में जांच कराने का दबाव बनाता है, तो इसकी सूचना तुरंत अस्पताल प्रबंधन या जिला प्रशासन को दें।

प्रशासन ने कहा है कि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है, ताकि ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

इस नंबर पर करें संपर्क

किसी भी शिकायत, सहायता या बिचौलियों से संबंधित सूचना के लिए जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव

जिला प्रशासन नियंत्रण कक्ष : 8002592934

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक रहें और किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर अनावश्यक रूप से निजी जांच केंद्रों का रुख न करें। प्रशासन ने दोहराया कि हजारीबाग में आम नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, बिन चर्चा स्थगित हुई बैठक Deoghar News: मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, बिन चर्चा स्थगित हुई बैठक
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में वर्चुअल रियलिटी से बाबा बैद्यनाथ का इतिहास देख रहे श्रद्धालु
Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा
​Dhanbad News: अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ और बीसीसीएल का बड़ा संयुक्त अभियान, मुहाने बंद
Sahebganj News: उपायुक्त के निर्देश पर ITDA परियोजना निदेशक ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें मरीज, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
Pakur News: बिरकिट्टी गाँव में स्नान घाट निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा
Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग
Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर