Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
तालाबंदी से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य ठप
कोडरमा के जेजे कॉलेज को गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी जारी है। पूर्व छात्र नेता संजय पासवान और अन्य वक्ताओं ने इस निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए 15 अगस्त के बाद भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
कोडरमा: छात्रों के आंदोलन को हल्के में नही ले हेमंत सरकार, छात्र आंदोलन ने दिल्ली के अहंकारी सरकार को भी झुकाया है। उक्त बातें पूर्व छात्र नेता संजय पासवान ने जेजे कॉलेज में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को गिरिडीह से जोड़ना छात्र विरोधी और अव्यवहारिक निर्णय है।
सरकार को अविलम्ब निर्णय वापस लेना चाहिए। धरना को किसान मजदूर नेता असीम सरकार ने भी संबोधित किया और छात्रों के संघर्ष को धारदार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का विश्वविद्यालय बदलने की नीति बिना भौतिक निरीक्षण के लिया गया निर्णय है।

वहीं दूसरे चरण में आंदोलन के तहत भूख हड़ताल और सड़क जाम जैसे कार्यक्रम होंगे। मौके पर सृष्टि कुमारी, कल्याणी कुमारी, काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, ऋषिका राज, राधिका कुमारी, रुपाली कुमारी, मंजू कुमारी, ममता कुमारी, राखी कुमारी, संजना कुमारी, सपना कुमारी, ममता कुमारी, गज़ल परवीन, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, आशु कुमारी, सोनी कुमारी रजक, बजरंगी देवी, शिवा, अरमान भारती और सोनू कुमार समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







