Sahebganj News: शिवगादी के पास श्रद्धालुओं से भरी टीयूवी नाले में गिरी, पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के 5 लोग घायल

शिवगादी धाम में पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था श्रद्धालुओं का परिवार

Sahebganj News: शिवगादी के पास श्रद्धालुओं से भरी टीयूवी नाले में गिरी, पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के 5 लोग घायल
शिवगादी कीटाटोला के पास नाले में गिरी श्रद्धालुओं से भरी TUV 300, राहत एवं बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग।

बरहेट प्रखंड के शिवगादी कीटाटोला के समीप बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक TUV 300 सड़क से नीचे नाले में गिर गई। हादसे में पश्चिम बंगाल के समशेरगंज के एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु शिवगादी धाम में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। घायलों के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग अचानक जाम हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शिवगादी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

साहिबगंज:  बरहेट प्रखंड क्षेत्र के शिवगादी कीटाटोला के समीप बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नीमतित्ता से आए श्रद्धालु शिवगादी धाम में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान उनका चार पहिया वाहन टीयूवी 300, संख्या (WB 68 X 3789) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में घुस गया। घायलों ने बताया कि स्टीयरिंग जाम हो जाने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और गाड़ी मुख्य सड़क से नीचे चली गई।

घायलों में  नीमतित्ता, समशेरगंज निवासी सीता सिंह 47 वर्ष, अरिदम सिंह 11 वर्ष, बेतिका सिंह 43 वर्ष, ईति सिंह 50 वर्ष और सुमित सिंह 25 वर्ष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शिवगादी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां सीएचओ निकिता रावत, एमपीडब्ल्यू सतीश प्रसाद तथा एएनएम निर्मला कुमारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने वाहन को नाले से निकलवाकर थाने लाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

अमेरिका-सऊदी के संयुक्त हमले में 20 इराकी लड़ाके ढेर, ईरान समर्थित पीएमएफ को बनाया निशाना अमेरिका-सऊदी के संयुक्त हमले में 20 इराकी लड़ाके ढेर, ईरान समर्थित पीएमएफ को बनाया निशाना
Ramayana Movie: टी-सीरीज़ ने ₹75 करोड़ में हासिल किए म्यूजिक राइट्स
आर्यभट्ट का जीरो' का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी 7 अगस्त को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Commonwealth Games 2026: भारत ने जीते दो और रजत, कुल 12 पदकों के साथ नौवें स्थान पर
Deoghar News: गुरु पूर्णिमा पर बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
Sahebganj News: महिला संघ ने पहाड़ों और स्कूल परिसर में फेंके सीड बॉल्स, ग्लोबल वार्मिंग से बचाव की पहल
Sahebganj News: शिवगादी के पास श्रद्धालुओं से भरी टीयूवी नाले में गिरी, पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के 5 लोग घायल
Sahebganj News: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन सावन, 'हर-हर महादेव' की गूंज से गूंजेगा साहिबगंज
JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती मामलों पर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी