इस्कॉन पलामू में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूरी, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

इस्कॉन पलामू में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूरी, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
इस्कॉन पलामू में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं विशेष बैठक।

इस्कॉन पलामू में 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में रथयात्रा मार्ग, सुरक्षा, सेवा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 पलामू: मेदिनीनगर  इस्कॉन पलामू, हरे कृष्ण निवास, मेजर मोड़, पुलिस लाइन, डालटनगंज में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पारंपरिक रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर श्रीमान गौर धाम प्रभु जी की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं विशेष बैठक का सफल आयोजन किया गया।

बैठक में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित होने वाली भव्य रथयात्रा की तैयारियों, रथयात्रा मार्ग, सेवा व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि यह भव्य रथयात्रा पलामू, गढ़वा, मझिआंव एवं जपला के संयुक्त प्रयास से आयोजित की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से आयोजन को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया गया।

आज आयोजित बैठक में गौरधाम प्रभु, सुंदरमाधव प्रभु जी, राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी, अरविंद प्रभु जी, विकास प्रभु जी, हर्षवर्धन प्रभु जी, लवकुश प्रभु जी, उत्तम प्रभु जी, प्रभुल प्रभु जी, प्रखर दास प्रभु, अर्पण प्रभु जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार