सलैया गांव में नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत 

टाई बीम न दिए जाने से हादसा होने का आरोप

सलैया गांव में नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत 
(जांच में जुटी हिरोडीह पुलिस)

गिरिडीह के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित सलैया गांव में शनिवार को नवनिर्मित मकान का 42 फीट का छज्जा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में स्लैब के नीचे दबकर मां सुनीता देवी और उनके 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गिरिडीह: हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार दोपहर को एक हृदयविदारक हादसे में घर के बाहरी हिस्से का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। स्लैब के मलबे में दबने से मां 42 वर्षीय सुनीता देवी पति लट्टू यादव  और बेटे 20 वर्षीय राजकुमार यादव पिता लट्टू यादव  की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मां और बेटा घर के बाहर स्लैब के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान बनाए जा रहे निर्मित घर के लगभग 42 फीट के छज्जे  अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। जिससे दोनों दब गए  तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस डी  के सिंह मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। ग्रामीणों के आग्रह। पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराने पर मान ली। 

एक साथ मां-बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे सलैया गांव में शोक का माहौल है और घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि मिस्त्री द्वारा दिवाल पर लाद दी छज्जा में टाई बिंब नहीं दिए जाने घटना हुई है इधर घटना की खबर सुनकर स्थानीय मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य राजेश वर्मा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुस्लिम अंसारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विवेक सिन्हा मनोहर वर्मा, रसूल अंसारी, नवीन शर्मा छतर साव आदि लोग पहुंचकर पीड़ित को ढाढस बंधाया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश