Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी का निर्देश

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
(राजस्व समीक्षा करते उपायुक्त)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व समीक्षा बैठक में ई-रेवेन्यू कोर्ट, परिसोधन पोर्टल और भूमि सीमांकन के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश दिए गए।

पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राजस्व संग्रह, ई-रेवेन्यू कोर्ट, परिसोधन पोर्टल, भूमि सीमांकन, आपदा राहत भुगतान सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त शेखावत ने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग करते हुए राजस्व संग्रह में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।

डीसी ने ई-रेवेन्यू कोर्ट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 7,311 मामलों में से 6,696 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 615 मामले लंबित हैं। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा सभी आदेशों को समय पर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।परिसोधन पोर्टल की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में 8,942 शिकायतों में से 3,286 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। 

उपायुक्त ने लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा नागरिकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।भूमि सीमांकन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 16,653 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4,916 मामलों का निष्पादन किया गया है। उपायुक्त ने समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने देने के निर्देश दिए।बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता राशि भुगतान की भी समीक्षा की गई। 

यह भी पढ़ें: सिक्का गांव में मातम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; सातवां सदस्य अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहा

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर पात्र लाभुकों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारे लाल, विभिन्न एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।वहीं अंचलाधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश